पीलीभीत के विकासखंड अमरिया में करोड़ों रुपए की लागत के 64 कार्यों का आज बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के द्वारा किया गया शिलान्यास,सरकार की योजना

ब्रेकिंग?

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

अमरिया ब्लॉक में करोड़ों रुपए की लागत से बनाए गए कार्यों के शिलान्यास हेतु आज मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित भाजपा सरकार में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण उनकी अनुपस्थिति में बरखेड़ा विधानसभा से विधायक स्वामी प्रवक्तानंद और भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के द्वारा लगभग 5 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनाए जाने वाले 64 कार्यों का शिलान्यास किया गया है।

कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह और बरखेड़ा विधानसभा से विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद के द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्र वासियों को केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया है।

इस दौरान वीडियो अमरिया संजय कुमार यादव ब्लॉक प्रमुख सरदार निशान सिंह उर्फ श्याम सिंह, कार्यक्रम का संचालक भाजपा मंडल अध्यक्ष मानसिंह राठौर के अलावा क्षेत्रीय ग्राम प्रधान,बीडीसी सदस्य तथा भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।