जन्माष्टमी और चेहल्लुम पर्व के मद्देनजर बरेली परिक्षेत्र बरेली पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर राकेश सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ पीलीभीत के खमरिया पुल में किया फ्लैग मार्च।

ब्रेकिंग

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पूर्व में श्रावण माह और मोहर्रम पर्व पर हुई गलतियों को दोहराना नहीं चाहता है पुलिस प्रशासन।

हिंदू पर्व जन्माष्टमी और मुस्लिम पर्व चेहल्लुम पर ना होने पाए कोई अप्रिय घटना,इसके लिए पीलीभीत पुलिस के इंतजाम को परखने के लिए स्वयं उतरे पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर राकेश सिंह।

प्रशासनिक अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली डॉ राकेश सिंह की है खास नजर, ले रहे हैं पल-पल की जानकारी।

पीलीभीत जनपद में कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के खमरिया पुल पर पूर्व में घटित दंगा प्रकरण को संज्ञान में लेकर आज देर शाम पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र क्षेत्र बरेली डॉक्टर राकेश सिंह के द्वारा जनपद पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा, एएसपी अनिल कुमार यादव,उप जिलाधिकारी सदर देवेंद्र सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रतीक दहिया सहित थाना जहानाबाद प्रभारी निरीक्षक उमेश सिंह सोलंकी,थाना न्यूरिया प्रभारी उदयवीर सिंह,थाना अमरिया प्रभारी ब्रजवीर सिंह,थाना सुनगढ़ी प्रभारी निरीक्षक आशुतोष रघुवंशी,थाना गजरौला प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र के अलावा भारी पुलिस फोर्स के साथ ग्राम खमरिया पुल गांव में फ्लैग मार्च किया गया है।

दोनों त्योहारो पर शांति व्यवस्था स्थापित रखने के लिए पीलीभीत को दिए गए हैं उचित दिशा निर्देश।