2024 में भाजपा के विरुद्ध होगी वन टू वन लड़ाई - स्वामी

आजादी के बाद पहली निकम्मी भाजपा सरकार - स्वामी प्रसाद

प्रदेश में हर दिन आवारा गौवंशों से होती हैं 15 से 25 मौतें - सपा राष्ट्रीय महासचिव

देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो 2024 में भाजपा को भाजपा को भगाना है - मौर्य

पंकज शाक्य

ज्योंती/मैनपुरी- रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी से राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद जनपद मैनपुरी की नगर पंचायत ज्योंती खुड़िया में एक निजी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने पहुंचे। जहां उन्होंने सोवित मेडीकल स्टोर का उद्घाटन किया। जिसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आजादी के बाद से अब तक की सबसे बड़ी निकम्मी सरकार है तो वह केवल भाजपा सरकार ही है। जिसकी सरकार बनने से पहले डीजल के दाम 53 रुपए हुआ करते थे और आज 100 रुपए के आसपास हैं।

वहीं उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुआ कहा कि देश की विभिन्न राजनैतिक दलों के द्वारा को INDIA बनाया है। उसका सिर्फ एक मात्र मकसद है कि किसी भी हालत में 2024 के आने वाले चुनाव में भाजपा को भगाना है।

आजादी के बाद पहली निकम्मी भाजपा सरकार - स्वामी प्रसाद

वहीं आगे उन्होंने कहा कि आजादी के बाद से यदि इतिहास उठाकर देख लिया जाए तो यह भाजपा सरकार ही है जो देश की पहली सरकार निकम्मी सरकार है। इस सरकार ने पूरे देश को बेंचकर सिर्फ अदानी और अडानी को बनाने का काम किया है।

प्रदेश में हर दिन आवारा गौवंशों से होती हैं 15 से 25 मौतें - सपा राष्ट्रीय महासचिव

वहीं श्री मौर्या ने बताया कि यह भाजपा सरकार दावे करती है कि आवारा गौवंश सड़कों पर नहीं घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन आज के इस दौर में प्रदेश में हर दिन 15 से 20 मौतें सिर्फ आवारा गौवंशों के कारण होती है। वहीं आवारा गौवंश से हुई मौत के मामले में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए सभी दावे पूरी तरह से खोखले साबित हो रहे हैं।

देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो 2024 में भाजपा को भगाना है - मौर्य

यदि सभी लोगों को देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाना है तो हम सभी लोगों को मिलकर आने वाले 2024 ले लोकसभा चुनाव में इस भारतीय जनता पार्टी को भगाना होगा। तभी हम सभी लोग देश, लोकतंत्र और संविधान को बचा सकते हैं। जब इन्हें राजनीति से दरकिनार करेंगे।

सीएम योगी के बयान का बड़ा पलटवार

वहीं रविवार को प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्य नाथ के द्वारा दिए गए बयान जब जब सपा और कांग्रेस एक साथ आती आती है तो बड़ा अनर्थ लाती है का बड़ा पलटवार करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी देश बेच रही है। युवाओं का रोजगार छीन रही है, महंगाई से गरीबों की कमर तोड़ रही है, किसानों पर चौतरफा मार पड़ रही है। छोटे - मध्यम वर्गीय व्यापारियों को ईडी के अंर्तगत लाकर के तबाही के रास्ते पर ले जा रही है। लोकतंत्र को कुचलने के लिए भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के नेताओं के खिलाफ ईडी सीबीआई और आयकर विभाग का दुर्पयोग कर लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू है। आज यहां तक कि भारतीय संविधान भी खतरे में हैं। क्योंकि भारतीय संविधान में प्रदत्त एससी एसटी और ओबीसी का आरक्षण है। उस आरक्षण को भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार शून्य करती जा रही है।

2024 में भाजपा के विरुद्ध होगी वन टू वन लड़ाई - स्वामी

वहीं सपा राष्ट्रीय महासचिव श्री मौर्या ने 2024 में आने वाले लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को लेकर कहा कि देखिए जब विपक्ष की सभी पार्टियां एक प्लेटफार्म पर आ रही हैं तो सभी मिलकर के सीटों के बटवारे को लेकर भी बात कर लेंगे। यह हमारा घरेलू मामला है। इस मामले में बीजेपी को चिंता नहीं करनी चाहिए। हम सभी मिलकर के एक के खिलाफ एक प्रत्यासी उतारेंगे। 2024 में भाजपा के विरुद्ध वन टू वन लड़ाई होगी।

नौटंकी ज्यादा काम कम करती है भाजपा - श्री मौर्य

वहीं उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नौटंकी ज्यादा और काम कम करती है। अब अभी देशवासियों ने देखा होगा कि अभी भाजपा ने अमृत महोत्सव मनाया। जिनका आजादी में कोई योगदान नहीं था वह आज महोत्सव मना रहे हैं। जिनको कभी तिरंगा झंडा से नफरत हुआ करता था। वह आज घर घर तिरंगा लगवा रहे हैं। इसलिए भाजपा के लोग अपने पाप का प्रायश्चित कर रहे हैं। जब इन्हें लगाना था तब नहीं लगाया था। आज सत्ता में हैं और मौका भी है और जश्न मना लें। इसलिए देर आए दुरुस्त आए भाजपा के लोगों को कम से कम अपने पापों का प्रायश्चित तो हुआ। क्योंकि हम लोग हमेशा से तिरंगा लगाते थे और उसे लहराते भी थे, तिरंगा के लिए गीत भी गाते थे और तिरंगा का जश्न भी मनाते थे। इनको तो पहली बार मनाने का मौका मिला है।

लोकतंत्र में नहीं है भाजपा को विश्वास - स्वामी

भाजपा की सरकार को लोकतंत्र में जरा भी विश्वास नहीं है। इसलिए वह लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। वह संविधान को भी बदलने की पूरी तैयारी में है। वह देश को बेचना चाहती है। इसलिए आज उसने सभी एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और यहां तक कि उसने देश की सबसे बड़ी संस्था एलआईसी को भी बेचकर निजी हाथों में सौंप दिया है और इसलिए अब वक्त आ गया है कि 2024 में इनको सत्ता से दूर भगाना है।

फूलमालाओं और तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट किया स्वागत

वहीं कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व मेडीकल स्टोर का उद्घाटन करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को रामबेद शाक्य ने तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया। जिसके साथ ही वहां पर श्रीमती सरोज देवी और मीना देवी ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया। वहीं 51 किलो की एक विशाल माला से लादकर उनका स्वागत किया गया।

यह रहे मौजूद

वहीं इस मेडीकल स्टोर के उद्घाटन के दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव उर्फ राजू, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, जिला महासचिव रामनारायन बाथम, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जिला महासचिव महादीप शाक्य, पूर्व विधानसभा प्रत्यासी अमांपुर सत्यभान शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष युवजन सभा डीपी यादव, जिला सचिव मानवेंद्र यादव, हरवीर प्रजापति, हुकुम सिंह शाक्य, सोवित शाक्य, रामवेद शाक्य, ग्राम प्रधान बाबू शाक्य, कमलेश शाक्य, अंकुल शाक्य, हर्ष शाक्य, सुमित शाक्य, अभिषेक, आर्यन, केशव, जितेंद्र, विपिन शाक्य, प्रशांत, अनूप शाक्य, संतोष शाक्य और सोनू समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता महाराज सिंह शाक्य ने की।