इंडिया और एन डी ए दोनो को मुसलमानों के वोट चाहिए लेकिन मुसलमानों से दोनो को पहेज़ - मौलाना तौकीर रज़ा खान

बरेली: आई एम सी प्रमुख मौलाना तौकीर रज़ा खान ने कहा है देश के मौजूदा हालात बहुत नाज़ुक दौर से गुजर रहे है सियासी फ़ायदे के लिए देश में नफ़रत का माहौल बना दिया गया है। कही लिंचिंग में मुसलमानों को जान गवानी पड़ रही है तो कही दंगो में जानी माली नुकसान उठाना पड़ रहा है। एक तरफ़ वह एनडीए जो सत्ता में है, उसकी मुख्य शाखा भाजपा को भी मुसलमानों के वोट चाहिए इसके लिए मसलमानों को पसमांदा समाज के नाम परअगड़े पिछड़े में बाटने की उसकी मुहिम जारी है। तो दूसरी तरफ अभी हाल में 26 दलों के गठबंधन इंडिया को भी विश्वास है के मुसलमान हमे वोट देने को मजूबर होगा।साफ़ हो रहा के देश की सियासत दो धड़ों में जा रही एक तरफ एन डी ए तो दूसरी इंडिया है हो सकता है बाकी बचे हुए दल भविष्य में अपना तीसरा मोर्चा खड़ा कर लें। उन्हें भी मुसलमानों के वोट चाहिए होंगे कौन कितना सफल हो यह भविष्य बताएगा।मौलाना ने कहा के एनडीए और इंडिया दोनो मुसलमानों के वोट पर आंखें लगाए है। लेकिन जो कुछ मुसलमानों के खिलाफ़ नफ़रत की आग में हो रहा उस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा नूह में मुसलमानों के खिलाफ़ एक तरफा बुलडोजर की कार्यवाही की गई सैकड़ों लोगों को उजाड़ दिया गया शुक्रगुजार है के माननीय न्यायालय ने स्वता संज्ञान ले कर कुछ राहत दी।आगामी लोकसभा चुनावों से पहले दोनो धड़ों को स्पष्ट करना होगा के जिस हालत से मुसलमान गुज़र रहे हैं। उन से निपटने के लिए उन के पास क्या मसौदा है आई एम सी मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने बताया के इन दिनों आई एम सी प्रमुख देहली में है। जहां दानिशवरो, उलेमा, खानखाहो, मुस्लिम लीडरान,मुसलमानों के हर तबके के साथ इस पर मंथन जारी है। कोशिशें जारी है के आम रजामंदी से एक मसौदा तैयार किया जाए जाएगा। उसे देश के हर एक गठबंधन के सामने रखा जायेगा जो उस पर अमल करेगा मुसलमान मजबूर बन कर नहीं मजबूत बन कर उस के साथ खड़ा होगा।