चकिया- क्षेत्र के इस गांव में फिल्मों की शूटिंग करने आ सकते हैं अक्षय कुमार

सूत्रों के अनुसार बड़ी खबर
 चकिया क्षेत्र के इस गांव में  तैयारी जोरों पर, इन फिल्मों की शूटिंग करने आ सकते हैं सुपरस्टार अक्षय कुमार

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय 

चंदौली/चकिया-इलिया  क्षेत्र के खरौझा गांव में गांव निवासी अमोघ सिंह के पुराने मकान पर साफ-सफाई सहित रंग रोगन का कार्य जोरों पर चल रहा है जहां सूत्रों के अनुसार पता चला है कि गांव में  फिल्मों की शूटिंग करने बालीबुड अभिनेता अक्षय कुमार 6मार्च के पहले कभी भी आ सकते हैं  और फिल्मों की शूटिंग कर सकते हैं  जहां पर मालूम चला है कि अक्षय कुमार की दो फिल्म  अरंगी रे,  प्रज्ञा 2  इत्यादि फिल्म की शूटिंग कर सकते हैं हालांकि अभी कोई उनके आने की तिथि निश्चित नहीं की गई है साफ सफाई करने वाले लोगों द्वारा बताया गया कि जल्द ही आगमन हो सकता है और जल्द ही तिथि निश्चित कर दी जाएगी  और उनके आने को लेकर तैयारी जोरों पर चल रही है