जरूरतमंद बेसहारों का सहारा है एक गूंज कपड़ा बैंक चेहरे पर मुस्कान लाना ही हमारा मकसद--- बंटी ठाकुर

समाज सेवी संस्था एक गूंज सेवा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर के दिशा निर्देशन में एक गूंज कपड़ा बैंक के माध्यम से सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे जरूरतमंद लोगों को कपड़े का वितरण किया प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सच्ची समाज सेवा होती इसलिए टीम का एक-एक सदस्य निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है जरूरतमंद लोगों के पास पहुंच कर कपड़ा वितरण किया जा रहा है और उन्हें केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रति जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है विनय कुमार सिंह राठौर ने कहा निस्वार्थ भाव से की गई सेवा सच्ची समाज सेवा होती है मुनीश गुप्ता ने कहा शिक्षा के क्षेत्र में भी संस्था द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है अर्चना सिंह ने कहा एक गूंज सेवा समिति द्वारा समाज सेवा के साथ-साथ बच्चों को आप निर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है बृजेश गोस्वामी ने कहा जरूरतमंद लोगों की मदद करके एक खुशी महसूस होती है मनोरमा श्रीवास्तव ने कहा बच्चों को शिक्षा के लिए भी प्रेरित किया जाता है एक गूंज कपड़ा बैंक के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को कपड़े का वितरण किया था इसी क्रम में डीडी पुरम चौराहे के पास जरूरतमंद लोगों को कपड़े का वितरण किया इस मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष बंटी ठाकुर, विनय कुमार सिंह राठौर, बृजेश गोस्वामी, मुनीश गुप्ता,रश्मि जोशी, देवकी मंडवाल, कुमारी अंजू,आलोक सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोरमा श्रीवास्तव, आरती गुप्ता,आदिती सिंह, पारस सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे