चंदौली- एक बार फिर भाजपा पर हमलावर हुए सपा के पूर्व विधायक, केंद्रीय मंत्री से किया यह अपील, अधिकारियों को दे डाले नसीहत

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली- जनपद में एक तरफ भाजपा केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर बखान कर रही है। तो वहीं दूसरी और चंदौली जनपद के सैयद राजा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू लगातार सरकार के अधूरे कार्यों और भ्रष्टाचार को लेकर हमलावर हैं। और अभियान चलाकर क्षेत्रों में भ्रमण कर लगातार एक न एक समस्याएं उठा रहे हैं। उनके द्वारा लगातार चंदौली के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय व सैयद राजा विधायक सुशील सिंह को घेरने की कोशिश की जा रही है।


ऐसे में मंगलवार को चंदौली के मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक और पार्टी के जिलाध्यक्ष द्वारा बहस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उस पर भी सपा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह डब्लू का बयान सामने आया है। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री व चंदौली सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय द्वारा चंदौली के राजकीय मेडिकल कॉलेज को लेकर दिए गए बयान पर भी सवाल खड़े किए ? जिसमें पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा कि भाजपा के विधायक और पार्टी के जिलाध्यक्ष का जो अब चाल चरित्र है वह सामने आ रहा है और इन लोगों को कोई भी काम धरातल पर नहीं करना है।

इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय मंत्री वाले बयान पर कहा कि अपने मीडिया के बयानों में केंद्रीय मंत्री चंदौली के मेडिकल कॉलेज को राजकीय मेडिकल कॉलेज बनाते हैं लेकिन कागजों पर देखा जाए तो कुछ और ही है। वहीं उन्होंने इसके साथ है केंद्रीय मंत्री से इसे सुधारने की अपील किया और उन्होंने लापरवाही करने वाले अधिकारियों को चेतावनी भी दे डाली और कहा कि अगर 1 सप्ताह के अंदर इसे दुरुस्त नहीं किया गया तो वह अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।