*अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था हुआ रवाना.*

*बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहला जत्?था हुआ रवाना.*


बिलग्राम अमरनाथ यात्रा 'बम-बम भोले' के जयकारों के साथ शुरू हो गई है.अमरनाथ धाम में बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए इंतजार खत्?म हो चुका है. आज अमरनाथ जाने वाले तीर्थ यात्रियों का पहला जत्?था बिलग्राम से रवाना हो गया है.पूरे साल शिवभक्त अमरनाथ यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। कहा जाता है कि अमरनाथ धाम ऐसी जगह है जहां भगवान शिव स्वयं निवास करते हैं।हर साल 10 से 12 फुट ऊंचा बर्फ से बना शिवलिंग स्वयं तैयार होता है, जो कुछ समय बाद धीरे-धीरे पिघल जाता है। श्रीनगर से लगभग 141 किमी दूर और 12756 फुट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की गुफा के लिए 06 जुलाई को अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना हो चुका है।