पीलीभीत में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने वर्तिका फिलिंग स्टेशन का फीता काटकर किया शुभारंभ, बोले 2024 लोकसभा चुनाव में बोले 80 सीटें जीतकर पुनः बनेंगे भारत के प्रधा

पीलीभीत में गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने वर्तिका फिलिंग स्टेशन का फीता काटकर किया शुभारंभ, बोले 2024 लोकसभा चुनाव में बोले 80 सीटें जीतकर पुनः बनेंगे भारत के प्रधानमंत्री मोदी।


राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत कि कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम निसरा के समीप वर्तिका फिलिंग स्टेशन का आज मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किए गए गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने फीता काटकर शुभारंभ किया है।इस दौरान गन्ना विकास एवं चीनी मिले राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा है आज वर्तिका फिलिंग स्टेशन का मेरे द्वारा उद्घाटन किया गया है। इस फिलिंग स्टेशन के खुलने से क्षेत्र के किसानों को लाभ होगा और यहां पर शुद्ध एवं पूरा पेट्रोल और डीजल किसानों और ग्राहकों को मिलेगा।मीडिया संवाददाता के द्वारा जानकारी लेने पर 2024 लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा है इस बार के लोकसभा चुनाव में हम पूरी 80 सीटें जीत कर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः भारत का प्रधानमंत्री बनाएंगे।वर्तिका फिलिंग स्टेशन के उद्घाटन के दौरान ब्लाक प्रमुख अमरिया सरदार निशान सिंह, एडवोकेट शेखर त्यागी,भाजपा मंडल अध्यक्ष जय जय राम,क्षेत्र के ग्राम प्रधान गण,जिला पंचायत सदस्य असलम जावेद,वर्तिका फिलिंग स्टेशन के मालिक यशवंत सिंह उपस्थित रहे हैं।