खिड़की से घर में सो रहे शख्स पर किया फायर घटना को संदिग्ध मानकर पुलिस कर रही जांच

बरेली। अपने घर में सो रहे शख्स पर बाइक सवार बदमाशों ने खिड़की से सटा कर उस पर फायर कर दिया। गनीमत ये रही कि वह बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर चली गई।

थाना सुभाषनगर के अनुपम नगर गली नंबर पांच में केशव शर्मा का परिवार रहता है। बीती रात वह अपने घर मे सो रहे थे। उन्होंने बताया इस दौरान रात करीब दो बजे के समय बाइक से दो बदमाश आए और उस पर खिड़की से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि खिड़की में लगी जाली के कारण वह बाल-बाल बच गए। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच कर चली गई। इस मामले में केशव शर्मा ने बताया उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा है हो सकता है उन लोगों ने ही हमला कराया हो। फिलहाल सुभाषनगर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।

रात को गोली चलने की सूचना 112 पर पुलिस को मिली थी। खिड़की से गोली चलाई गई है। मामला संदिग्ध लग रहा है। अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस कार्यवाही शुरू करेगी।