आखिर संगठन के एकलौते अध्यक्ष ने संगठन की जानकारी देनें से क्यों किया मना - सोसल मीडिया मे पाक-साफ होनें का करते है ढोंग

बैकुण्ठपुर। शहर के समानता क्रांति संगठन के एकलौते अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता से संगठन के संबंध मे जब जानकारी मांगी जाती है तब वह आग बबुला हो जाते है और अपने मोबाईल मे सुरक्षित रखे आसपास क्षेत्र व अपने लोगों का नम्बर ग्रुप मे सेयर कर संगठन के मेंमबरों की जानकारी देते लगते है, जो अमुमन सभी लोग अपने मोबाईल मे आसपास क्षेत्र के लोगो का नम्बर सुरक्षित रखते है। संगठन के एकलौते अध्यक्ष हमेशा बोलते सोसल मीडिया मे देखा गया कि बहोत लोग है संगठन मे लेकिन इसका उदाहरण जनपद कार्यालय बैकुण्ठपुर मे सोमवार को देखनें को मिला जब संगठन के एकलौते अध्यक्ष कुछ लोगों से भ्रष्टाचार के खिलाफ वीडियों ले रहे थे तब संगठन के अध्यक्ष के सांथ कोई नजर नहीं आया इसबात से अंदाजा लगाया जा सकता है की संगठन एकलौते अध्यक्ष अमिताभ गुप्ता ही चला रहे है।

समाज सेवी संगठन मे आमजनों का अधिकार हैसंगठन की समस्त जानकारी जानने का - लेकिन क्यों बैखलाते है इकलौते अध्यक्ष

शहर व आप-पास मे समानता क्रांति संगठन के नाम से लोगो से सहयोग लेना और कार्यक्रम अकेले ही फोटो खिचा लेने वाले संगठन के एकलौते अध्यक्ष से जब संगठन की जानकारी मांगी गई सार्वजनिक तब संगठन के एकलौते अध्यक्ष गुप मे रोते हुऐ अपनी मंशा प्रकट करनें लगे और शहर के गणमान्य नागरीक व भाजपा के पदाधिकारियों जिला अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष का नाम गिनाने लगे और संगठन की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने की मंशा जाहिर कर दी जबकि अन्य समाजिक संगठन जो वास्तव मे समाज के लिए निःश्वार्थ भाव से कार्य करते है वह अपनें संगठन की जानकारी सार्वजनिक करने मे कोई बहाना नहीं बनाते और प्रतिवर्ष ओडिट भी कराते है। इतना ही नही अब संगठन व समाजसेवी बन कर इकलौते अध्यक्ष शासकीय कर्मचारियों को भी जनप्रतिनिधियों के सामने अपनी अपनी कारिस्ति का बखान बताने से नहीं चुक रहे है। जबकि शहर की और संगठन कभी भी अपने द्वारा किऐ गए समाजिक कार्य का गुणगान कभी नहीं की। समानता क्रांति संगठन की जानकारी कलेक्टर कार्यालय से भी मांगी गई लेकिन वहां भी समानता क्रांति संगठन के कुछ दस्तावेज उपलब्ध नही होने की बात नाम ना छापनें की शर्त पर बता दी गई। इससे साफ जाहिर हो जाता है कि समानता क्रांति संगठन अब एकलौते अध्यक्ष ही चला रहे है, खबर जबसे प्रकाशित हुई समानता क्रांति संगठन की उसके बाद अब एकलौते अध्यक्ष की निंद खुली और सदस्यों की संख्या मे वृद्धि करने लगे, यह एक हास्य प्रद जानकारी प्रचारित हो गई।