विकास का पोल खोलता नगरा मे चक्रवाती बारिस से आवागमन बाधित 


नगरा बलिया। शुक्रवार को नव निर्वाचित चेयरमैन का सपथ ग्रहण होते ही मुसलाधार बारिस से नगरा की सड़कों पर लबालब पानी भर जाने से जल जमाव की मूल समस्या को लेकर लोगों मे चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। इस विषय पर लोगों का विशेष ध्यान इस लिए बिजली की करंट जैसे क्रौंधने लगा क्योकि नगरा के ज्वलंत समस्या ने मूल रुप सपथ होते ही धारण कर लिया। अभी मानसून का आना बाकी है मगर चक्रवाती तुफानी बर्षा ने तो नगर पंचायत नगरा के विकास का पोल ही खोलकर रख दिया है। नगरा को नगर पंचायत का दर्जा मिले लगभग तीन वर्ष हो चुकू हैं। सबसे रोचक बात यह है कि भाजपा की सरकार मे भाजपा के विधायक रहे धनन्जय कन्नौजिया ने न गर पंचायत बनाने मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। लेकिन नगर पंचायत बनते लगा की विकास गांव गलियों मे दिखाई देगी मगर धरातली विकास के अभाव मे जनता की समस्या बढती ही गयी। अब देखना है कि नगर पंचायत के चेयरमैन बनने के बाद विकास किस रुप मे हो पाता है।

ओमप्रकाश वर्मा नगरा