भाजपा प्रतिनिधियो ने किया कुरुद गौठान का निरीक्षण

सवांददाता दिलीप जादवानी कुरुद:-राज्य सरकार द्वारा बहुप्रचारित गौठान योजना की जमीनी सच्चाई जानने और भ्रष्टाचार को ऊजगार करने भाजपा द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। ?चलबो गौठान खोलबो पोल? नाम से चलाये जा रहे इस निरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत प्रदेश भर के गौठानो में भाजपा कार्यकर्ता पहुंचकर निर्धारित बिंदुओं पर जनसमूह से चर्चा कर पंचनामा तैयार कर रहे हैं।
कुरुद नगर के एकमात्र आदर्श गौठान में भाजपा प्रतिनिधिमण्डल ने पहुंचकर जानकारी इकट्ठा किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत भानु चंद्राकर उपस्थित थे। उन्होंने निरीक्षण पश्चात कहा कि 1300 करोड़ की यह योजना आकंठ भ्र्ष्टाचार में डूबी सरकार का बहुत बड़ा उदाहरण है। नरवा-गरुआ-घुरवा-बारी के नाम पर भूपेश सरकार ने केवल कांग्रेसियों को उपकृत और अपनी जेब भरने का काम किया है। इस आदर्श गौठान में भ्र्ष्टाचार स्पस्ट दिख रहा है, खाली मैदान जो कि कचरे गन्दगी से अटा पड़ा है, कोटने में चारे के जगह कचरा भरा पड़ा है, इनका उद्देश्य सिर्फ वर्मी कम्पोस्ट के नाम से भृष्टाचार करना है।