बहराइच:बिना मंडी शुल्क जमा किए ले जा रहे लाखों के धनिया  पर किया जुर्माना

बहराइच मिहींपुरवा बहराइच मंडी समिति द्वारा दौलतपुर से लखीमपुर ले जा रहे पिकअप पर 28 कुंटल धनिया( मसाला)जिसका मंडी शुल्क जमा किए बगैर चोरी से ले जा रहे पिकअप संख्या UP 40AT-0422पर जिसे मंडी इंस्पेक्टर रामअवतार द्वारा नानपारा लखीमपुर हाइवे रोड कुड़वा चौराहे पर रोककर कागज मांगे गए जिसका कोई भी कागज न दिखा पाने के कारण उस पर ₹36960 का जुर्माना किया गया मालूम हो कि पिकअप  ओवरलोड  होने के कारण सड़क पर जा रहे  आरटीओ द्वारा भी उसको पकड़ा गया जिस पर ओवरलोड  एवं अन्य कमियों पर ₹37000 जुर्माना किया गया। मंडी इंस्पेक्टर राम अवतार ने बताया कि पकड़े गए पिकप पर 28 कुंटल धनिया लोड है जिसका मंडी मूल्य लगभग 2 लाख 24हजार है जिसका मंडी शुल्क 36960जमा न होने तथा पिकअप पर ओवर लोड कर ले जा रहे धनिया (मसाला) पर जुर्माना किया गया है।