वाराणसी- भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर पर दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

वाराणसी-भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने कल सुबह बनारस सारनाथ थाना क्षेत्र के सोमेंद्र होटल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आकांक्षा दुबे प्रमुख रूप से भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के पर परसीपुर गांव की निवासी थी। और भोजपुरी इंडस्ट्रीज में काफी कम उम्र में ही एक बड़ा माना जाना चेहरा बन चुके थी। कल सुबह ही निधन के उनका एक पवन सिंह के साथ गाना रिलीज हुआ था। लेकिन अचानक उनके आत्महत्या करने की खबर सुनते ही फैंस में शोक की लहर दौड़ पड़ी। और इसके साथ ही भोजपुरी गलियारे में भी काफी सियापा छा गया।

वही एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के शव को कब्जे में लेकर स्थानीय कोतवाली पुलिस छानबीन में जुट गई है वही लगातार कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल और कई जगह दबिश भी दी गई है। वही अपनी बेटी की मौत के बाद आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने वाराणसी जनपद के सारनाथ थाने में पहुंचकर मुकदमा अपराध संख्या 131/23 धारा 306 के तहत भोजपुरी के फेमस सिंगर समर सिंह व उनके भाई संजय सिंह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। जहां आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अगली कार्रवाई में जुट गई है।