पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसियेशन इज्जतनगर मंडल की कार्यकारिणी गठित

बरेली। दिनांक 25.02.2023 को पूर्वोत्तर रेलवे ओबीसी रेल कर्मचारी एसोसियेशन इज्जतनगर मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव मंडल रेल प्रबन्धक इज्जतनगर कार्यालय परिसर में जोनल महामंत्री एस बी यादव एंव सीपी वर्मा जोनल अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें इज्जतनगर मंडल के सभी विभागों से ओबीसी कर्मचारियों ने भाग लिया।

जोनल महामंत्री एस बी यादव ने अपने वक्तव्य में कहा कि इज्जतनगर मंडल वर्ष 1997 से ओबीसी कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु लगातार संघर्ष कर रहा है। इस मंडल में ओबीसी के लगभग 3000 सदस्य हैं। सदस्य संख्या और अधिक बढ़ाने पर सभी साथी तन-मन-धन से संगठन को सींचने का कार्य कर रहे हैं, सभी कार्यकर्ता शाखाओ से अधिक से अधिक ओबीसी कर्मचारियों की समस्याओं को मंडल कार्यालय में देते हैं जिनका मंडल स्तर, जोनल स्तर तथा रेलवे बोर्ड स्तर से समाधान कराया जाता है।

मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों के चुनाव हेतु मंडल की सभी शाखाओं जैसे पीलीभीत, काशीपुर, काठगोदाम, डीजल शेड, बरेली सिटी, कासगंज, फतेहगढ, रनिंग शाखा बरेली सिटी, मथुरा छावनी एवं मुख्यालय शाखा से ओबीसी कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से जोनल महामंत्री एंव चुनाव अधिकारी द्वारा 20 पदाधिकारियों को वर्ष 2023 2024 हेतु निर्वाचित किया गया।

नवीन कार्यकारिणी में मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कैलाश कुमार, मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीनत कमर अंसारी, मंडल उपाध्यक्ष संजीव कुमार, शीलेन्द्र, पुष्पराज, मंडल मंत्री सतीश चंद्र, संयुक्त मंडल मंत्री इकरार अहमद, अभिजीत कुमार यादव, सीमा गंगवार, श्रीराम वर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष सुरेश पाल, मंडल संगठन मंत्री अशोक कुमार मौर्य, सहायक मंडल मंत्री राजीव कश्यप, राम किशोर पाल, राम सकल, मटरू यादव, रवि कुमार, मंडल कार्यालय मंत्री सोनू, मंडल आडिटर राजेश कुमार को निर्वाचित किया गया है।