बरेली: मंडलायुक्त संयुक्ता समद्दार ने मंडलीय समीक्षा बैठक में कसे अधिकारियों के पेच, धीमी प्रगति पर जताया असंतोष

बरेली मंडलायुक्त श्रीमती संयुक्ता समद्दार की अध्यक्षता में आज विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की प्रगति की मंडलीय समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में सम्पन्न हुई। जिसमें अपने काम के प्रति लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति कमिश्नर काफी सख्त नजर आयीं। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारी व कर्मचारियों को कार्य में शिथिलता बरतने पर उत्तरदायित्व के साथ-साथ उनकी जवाबदेही भी सुनिश्चित करें। उन्होंने बैठक में विकास कार्यक्रमों में घीमी प्रगति पर भी अपना असंतोष प्रकट किया।मंडलायुक्त ने बैठक में उपस्थित मंडल के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दियें कि जो भी रिटें इस समय न्यायालय में लम्बित हैं, उनकी समीक्षा कर प्रभावी पैरवी की जाए, ताकि मा. न्यायालय के स्तर से कोई विपरीत आदेश पारित न हो। साथ ही उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दियें कि नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नही है। जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इसे शीघ्र ही सही कराने के भी निर्देश दिये।उन्होंने समस्त जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दियें कि जो भी अधिकारी, कर्मचारी विभागीय कार्यों में लापरवाही कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाये। उन्होंने समस्त मण्डल स्तरीय अधिकारियों को अपने-अपने 05 - 05 महत्वपूर्ण विभागीय कार्यों का चयन कर, नियमित निरीक्षण व पर्यवेक्षण किये जाने के निर्देश दियें। मंडलायुक्त ने नई सड़कों का निर्माण, चौड़ीकरण के अन्तर्गत जनपद बदायूँ एवं पीलीभीत तथा ओ.डी.आर., एम.डी.आर., राज्य मार्गों के अनुरक्षण के अन्तर्गत जनपद बरेली एवं पीलीभीत की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिये। उन्होंने ओवर ब्रिज कॉर्पोरेशन के अनुपस्थित होने के कारण उनके खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।न्होंने अपर निदेशक, पशुपालन को निराश्रित गोवंश को संरक्षित किये जाने हेतु आवश्यकतानुरूप कैटल कैचर क्रय किये जाने एवं समस्त विकास खण्डों में एक-एक वृहद गो संरक्षण केन्द्र बनाये जाने हेतु भूमि चिन्हांकित कर प्रस्ताव स्वीकृति हेतु शासन को प्रेषित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर निदेशक स्वास्थ्य को निर्देश दिये कि मण्डल मुख्यालय में एक एफ.आर.सी. अवश्य बनाया जाये मंडलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वृद्धावस्था, पति की मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला एवं विकलांग पेंशन योजना के अन्तर्गत शत प्रतिशत आधार सीडिंग कराकर अधिक से अधिक पात्रों को योजना का लाभ दिलाया जाए। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेरे द्वारा जो भी सन्दर्भ आई.जी.आर.एस. में भेजे जायें उसकी एक प्रति शिकायतकर्ता को भी दी जाए तथा इसकी लगातार मानीटरिंग भी की जाये। उन्होंने जनता दर्शन, आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करायें जाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत बैठक में त्रुटिपूर्ण प्रगति उपलब्ध कराने तथा योजना के प्रभावी अनुश्रवण न किये जाने के कारण अधीक्षण अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) को प्रतिकूल प्रविष्टि दियें जाने के निर्देश दियें। मंंडलायुक्त को जिलाधिकारी पीलीभीत ने अवगत कराया कि जल आपूर्ति अमृत योजना के अन्तर्गत कई वार्डों में पानी पहुंचने में समस्या उत्पन्न हो रही है। जिस पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुये एस.ई. जल निगम को इसमें शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिये। बठक में जिलाधिकारी, बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, मुख्य विकास अधिकारी, बरेली, बदायूँ, पीलीभीत, शाहजहाँपुर, अपर आयुक्त (प्रशासन), संयुक्त विकास आयुक्त सहित अन्य संबंधित मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहें।