बहराइच:मिट्टी के अवैध खनन जोरों पर प्रशासन नही दे रहा ध्यान

बहराइच बाबागंजरुपईडीहा थाना क्षेत्र में अवैध रूप से मिट्टी का खनन जोरों पर चल रहा है। सब कुछ पुलिस व प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है , लेकिन प्रशासनिक अमला शांत बैठा हुआ है। पूरे थाना क्षेत्र में जेसीबी व ट्रैक्टर लगा कर खनन माफिया शासन के दिशा निर्देशो की धज्जियां उड़ा रहे है। शिकायत व बराबर खबरों के प्रकाशन के बाद भी कार्रवाई न होने से खनन माफियाओं के हौसले बुलंदी पर है। शासन ने पूरे प्रदेश में अवैध रुप से हो रहे खनन पर रोक लगाई हुई है। खनन के लिए शासन से आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रशासनिक अमले को दी गई है। इसके बाद भी पुलिस व तहसील प्रशासन की अनदेखी व मिली भगत के चलते मिट्टी खनन का कार्य बे रोक-टोक चल रहा है। खनन माफिया खुलेआम जेसीबी से ट्रैक्टर-ट्राली पर मिट्टी लाद कर क्रय विक्रय कर रहे है। क्षेत्र के कई लोगों ने इस बाबत तहसील , जिला व पुलिस प्रशासन से शिकायत भी किया। लेकिन खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद है। अवैध रूप से खनन के बाद लदी मिट्टियां लेकर रोड पर चलने वाले ट्रैक्टर चालकों की रफ्तार इतनी तेज होती है। कि अक्सर हादसे भी होते रहते है। इसके बाद भी इन अवैध खनन करने वालों के खलिाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं रुपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कलवारी राष्ट्रीय राजमार्ग के पश्चिम मात्र 500 मीटर दूरी मजरा ग्राम कुतुबुद्दीनपुर के पीछे वृहद रूप से अवैध मिट्टी खनन सालों से चल रहा है। और खेतों तालाब बना दिया गया है। पूछने पर सोनू , जब्बार, विजय कुमार , रितेश , अमरेन्द्र आदि ग्रामवासियों ने बताया कि ग्राम पंचायत कलवारी के चत्तुर पुरवा निवासी मुनव्वर अली व ननकू की ट्रैक्टर ट्रालियां लगभग एक वर्ष से इस मिट्टी की अवैध खनन लगी हुयीं हैं। दर्जनों शिकायत के बाऊजूद प्रशासन हाथ पर हाथ धरे शांत बैठा हुआ है।