अखिल भारती स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन कानपुर महानगर एवं देहात के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की कि कानपुर महापौर प्रत्याशी सेनानी परिवार का बनाया जाए 

कानपुर (सिटी अपडेट न्यूज/महेश प्रताप सिंह) / कानपुर का इतिहास अट्ठारह सौ सत्तावन से लेकर 1947 तक देश के आजादी में विशेष योगदान है। जिसको लेकर पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह से एवं जिला अध्यक्ष डॉ बीना आर्या भाजपा से मांग की सेनानी परिवार के अध्यक्ष एवं मजदूर परिवार के अनिल त्रिपाठी जो भाजपा के वरिष्ठ नेता है। उन्हें कानपुर से महापौर प्रत्याशी बनाया जाए मांग पत्र देने वालों में प्रमुख रूप से अशोक दीक्षित, डॉ अशोक शुक्ला, मनु मिश्रा, पवन मिश्रा, राजेश बाजपेई, एडवोकेट मोहम्मद तौहीद, शेखू सिद्दीकी, डॉक्टर संजीव सचान, रामखेलावन त्रिपाठी, आदि उपस्थित रहे। क्षेत्रीय कार्यालय में मानवेंद्र सिंह के प्रतिनिधि के रूप में भास्कर श्रीवास्तव ने सेनानी परिवार का मांग पत्र लिया। राजेश बाजपेई एडवोकेट उपाध्यक्ष सेनानी उत्तराधिकारी संगठन भी मौजूद रहे।