कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष को किया सम्मानित 

कानपुर (सिटी अपडेट न्यूज/महेश प्रताप सिंह).कानपुर व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय टंडन द्वारा पिछले वर्ष किए गए उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए कोषाध्यक्ष रोमी अरोड़ा को सम्मानित किया। गेंजेस क्लब में एक विशाल आयोजन कर संस्था के कोषाध्यक्ष रोमी अरोरा को पुष्प माल्यार्पण और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इसी खुशी में चेयरमेन श्री मुरारी लाल अग्रवाल ने भी गिफ्ट देकर उनका सम्मान किया। सभी सदस्यों ने पुष्प के गुलदस्ते देकर अपनी खुशियों का इजहार किया। संरक्षक विजय कपूर ने भी गले लगाकर आपना आशीर्वाद दिया। जिसमे महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल और प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए अपने विचार व्यक्त किए। आये हुए मेहमानों का स्वागत संयोजक सरबजीत सिंह ने किया। जिसमे संस्था के चैयरमैन श्री मुरारी लाल अग्रवाल, संरक्षक विजय कपूर,अध्यक्ष संजय टंडन, महामंत्री पुष्पेंद्र जायसवाल, संयोजक सरबजीत सिंह, संरक्षक श्याम गुप्ता, गौरव बजाज, वरी उपाध्यक्ष इंदरपाल जसवाल, प्रवक्ता रविंद्र सिंह और महेन्द्र सिंह, महेश केशवानी, अवधेश प्रताप सिंह, रवि जायसवाल, राजू चावला, हरजीत सिंह लाखा, गुरमीत सलूजा, रमन नरूला, टीटू सागरी, गुरचरण सिंह कालरा इत्यादि लोग मौजूद थे।