महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई देव दीपावली

कानपुर (सिटी अपडेट न्यूज/महेश प्रताप सिंह).फूलबाग चौराहे पर स्थित महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाई गई देव दीपावली। आपको बता दें कि अग्रवाल परिवार की ओर से महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी आरती की गई और 500 दीप जलाकर देव दीपावली मनाई गई। इस कार्यक्रम में अग्रवाल परिवार के सैकड़ों लोग शामिल हुए। महा आरती के बाद लोगों को प्रसाद में गुजिया वितरण किया गया। उनका कहना था कि महाराज अग्रसेन के द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलना और महाराज अग्रसेन के बताए हुए मार्ग का पालन करना साथ ही लोगों को जागरूक करना अग्रवाल परिवार लगातार इस प्रकार का अभियान चलाता रहता है। कार्यक्रम में मुख्यरूप से विनय गर्ग, राम अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, रानी गर्ग, लक्ष्मी अग्रवाल, सुमन गर्ग, राज अग्रवाल सहित सैकड़ो लोग शामिल हुए।