पनकी मे मानव श्रृंखला बनाकर गीता जयंती पर जनमानस को किया जागरूक

कानपुर (सिटी अपडेट न्यूज/महेश प्रताप सिंह).पेंशनर समाज पनकी एवं भाजपा पनकी मण्डल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे द्वारा 151 किलोमीटर की मानव श्रृंखला मे गीता सन्देश एवं मानव श्रृंखला का मां दुर्गा पार्क पनकी मे सुबह 11 बजे से 12 बजे तक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा पनकी मण्डल पदाधिकारी गण एवं पेंशनर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी गण एवं पनकी मंदिर महंत कृष्ण दास जी उपस्थित रहे। इस मौके पर पेंशनर समाज पनकी अध्यक्ष साहब्दीन यादव, उपाध्यक्ष आर वी यादव, मंत्री पी अल यादव, एस वी गुप्ता, पनकी भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील बजाज, भाजपा पनकी मण्डल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे, महामंत्री विजय पटेल, पूर्व पार्षद दिनेश बाजपेई, मनीष बाजपेई, चन्द्रमोहन मिश्रा, आशीष बाजपेई, महामंत्री आलोक तिवारी, उपाध्यक्ष राजेश चौहान, लाखन सिंह, शिवम गुप्ता, आयुष वर्मा, आशा देवी, विनय पटेल, सुरेश गुप्ता, अनिल निषाद, अमित तिवारी, अमर बाल्मीकि, राहुल उपाध्याय, अर्चना मिश्रा, विनोद पाल पार्षद, सियाराम पाल, सतीश सैनी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।