ग्रीनबेल्ट को उजाड़ने को लेकर क्षेत्रीय जनता ने किया प्रदर्शन

मुख्यमंत्री से स्थानीय निवासियों ने लगाई गुहार

कानपुर (सिटी अपडेट न्यूज).कानपुर नगर निगम एवं आला अधिकारियों के द्वारा दीपावली पर्व के पहले नौबस्ता आवास विकास में दर्जनों गरीबों की सड़क किनारे दुकानों को तोड़ा गया तथा पिछले कई वर्षों से स्थानीय निवासियों के द्वारा ग्रीन बेल्ट को सुंदरीकरण कर वृक्षारोपण से सजाने संवारने का कार्य किया गया था। किंतु विगत दिनों कानपुर नगर निगम के द्वारा जबरन दीपावली पर्व के मौके पर सैकड़ों घरों के बाहर स्थित क्यारियों को तहस-नहस कर दिया गया। पहल एजुकेशन फाउंडेशन के प्रेसिडेंट डॉ सिद्धार्थ वर्मा ने नगर निगम एवं नगर आयुक्त पर आरोप लगाते हुए बताया कि जब केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा निरंतर निर्धन निर्बल असहाय वर्गों को उठाने का कार्य किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर दीपावली महापर्व के ठीक कुछ दिन पूर्व गरीबों की रोजी रोटी को छीनकर आलाधिकारियों ने जो बर्बरता की है उसका समस्त क्षेत्रीय वासी विरोध करते हैं। समाजसेवी साकेत सेंगर के मुताबिक ग्रीन बेल्ट एवं गरीबों की दुकानों को तो जबरन नगर निगम ने तोड़ दिया किंतु महीनों से पड़ी नाला किनारे शील्ड को उठाना मुनासिब नहीं समझा। एड क्षितिज सेंगर के द्वारा वॉटर पार्क मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था न होने की बात कही। दिलीप शर्मा ने आला अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही नगर निगम के द्वारा जबरन ध्वस्त की गई ग्रीन बेल्ट को सजाने सवारने का कार्य न किया गया तो सैकड़ों की तादाद में क्षेत्रीय नगर निगम को घेरने का कार्य करेंगे। प्रदर्शन के दौरान एम एल वर्मा अविनाश सिंह एके पांडे अन्नू वर्मा अवधेश कुमार रानी देवी शैलेंद्र मोहन धनंजय शुक्ला नसीम सुजीत गुप्ता प्रांजल गुप्ता जितेंद्र गुप्ता विनोद कुमार रंजीत कुमार इंद्रजीत कुमार चंद्रा सिंह पटेल संतोषी पाल सुशील गौतम गणेश तिवारी राजेश कुमार सचिन गुप्ता सिद्धार्थ सिंह राठौर शादाब मौजूद रहे।