श्री आदर्श रामलीला कमेटी अशोकपुर में रामलीला का हुआ सुंदर वर्णन

श्रवण कुमार का राजा दशरथ के हाथो धोके से वध हो गया


पंकज शाक्य


कुरावली/मैनपुरी - क्षेत्र की ग्राम पंचायत अशोकपुर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन पर आधारित सुंदर लीलाओ का वर्णन किया जा रहा है। जिसमें कलाकारों के द्वारा बेहद अच्छी तरह से अपनी कला का प्रदर्शन कर वर्णन किया जा रहा है।

बुधवार को श्री आदर्श रामलीला कमेटी अशोकपुर में जब श्रवण कुमार अपने अंधे माता पिता को कांधों पर लेकर देश विदेश की यात्रा करने के लिए निकले थे। जहां वह अयोध्या के जंगलों में सरयू नदी से कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि श्रवण कुमार के माता - पिता को प्यास लगी। जिस पर उन्होंने अपने पुत्र से पीने के पानी को मांगा। अपने माता - पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए वह पानी की तलाश में सरयू नदी किनारे जा पहुंचे। जहां वह नदी से पानी भर ही रहे थे। इधर अयोध्या नरेश महाराजा दशरथ जंगलों में शिकार के लिए निकले थे। वहीं श्रवण कुमार नदी में पानी भर रहे थे। पानी की आवाज सुनकर दशरथ ने शब्द भेदी वाण से सीधा प्रहार किए जो श्रवन कुमार के सीने में जा लगा। और उन्होंने माता पिता कहते हुए प्राण त्याग दिये। जिसके बाद राम जन्म होने के पश्चात गुरु वशिष्ट के द्वारा राम, लक्ष्मन, भरत और शत्रुधन का नाम करण हुआ।

वहीं इस मौके पर रामलीला अध्यक्ष सुभाष प्रताप सिंह चौहान, श्याम मोहन पाठक, जितेन्द्र प्रताप सिंह (भूरे भदौरिया), राज कुमार सिंह चौहान, देवलाल शर्मा, अमोद तिवारी, जय नारायण भदौरिया, राम नारायण भदौरिया, सतीश तिवारी, मनोज चौहान, दीपक चौहान, गोपाल चौहान समेत तमाम कलाकर और दर्शक मौजूद रहे।