कुरुद नगर में चर्चा में यह पोस्टर...

कुरूद-पुलिस थाना कुरूद के द्वारा कांग्रेस के संरक्षण में कार्यवाही न करने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा कुरूद के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस थाना कुरूद परिसर की दीवाल पर कुरूद पुलिस निजी पुलिस कांग्रेस की पुलिस बताते हुए फ्लेक्स टांग दिया। जैसे सी यह फ्लेक्स टंगने की खबर सोशल मीडिया में वायरल हुई आनन-फानन में पुलिस विभाग ने उस पोस्टर को फाडने का कार्य किया। लोगों में इस पोस्टर को लेकर तरह तरह की चर्चा होने लगी।

भाजपाई कार्यकर्ताओं का कहना था कि पुलिस केवल कांग्रेसी नेताओं के संरक्षण पर कार्यवाही नही कर रही है। विदित हो कि कुरूद अंग्रेजी शराब दुकान में कांग्रेस के नेताओं द्वारा बलात अंदर घुसकर मारपीट करना और धमकी देने और शिकायत दर्ज करने पहुंचने वाले सेल्समैन की शिकायत दर्ज नहीं कीया जाना कांग्रेसी सरक्षण दर्शाता है, इस कारण पुलिस की कार्यवाही संदिग्ध मानी जा रही है।

लगाए गए पोस्टर को लेकर लोगों का कहना है कि यह अनूठा प्रदर्शन पहली बार किसी राजनीतिक दल द्वारा किया गया जोकि अपनी बात कहने का अलग माध्यम बताता है,साथ ही लोगों का मानना है कि जिस वक्त भाजपाई कार्यकर्ता यह पोस्टर लगा रहे थे, उस वक्त पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस कर्मचारी की उपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही, जानकारों ने बताया कि उक्त पोस्टर को लगाने के लिए 15 से 20 मिनट का समय भाजपाई कार्यकर्ताओं को लगा है और थाना परिसर में ही इतनी देर तक आंदोलनकारी थाने में पोस्टर लगाते रहे और पुलिस पूरी तरह नदारद रही जो कि पुलिस की कार्यप्रणाली को संदेह के घेरे में ला रही है।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर महामंत्री प्रभात बैस टीकेश साहू विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कांत साहू सांसद प्रतिनिधि मूलचंद सिन्हा आदर्श चंद्राकर कुलेश्वर साहू राहुल बंजारे किशोर कुर्रे हनी खत्री टिकेश साहू थानू राम साहू दुलेश्वर ध्रुव जिज्ञासा सिन्हा पूजा यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपाइ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति थी।