पाली इन्द्रा सुखवाल राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त

*इन्द्रा सुखवाल राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त*
पाली - अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा पुष्कर के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय आदरणीय तेजमल जी पाण्डिया ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए चित्तौड़गढ़ निवासी इन्द्रा सुखवाल को अखिल भारतीय सिखवाल ब्राह्मण महासभा पुष्कर के राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर उन्हें महासभा की कार्यप्रणाली तथा संविधान के अनुसार कार्य करने का आदेश दिया। इन्द्रा सुखवाल के राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्ष बनने पर सिखवाल ब्राह्मण समाज में छाईं खुशी की लहर। समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहती है साथ ही कई सामाजिक एवं हिन्दू संगठनों के पदों पर रहकर जन हित कार्य में भी अग्रिम रहती है । उनकी निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अध्यक्ष तेजमल पांडिया ने सुखवाल को राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। चितोडगढ़, भीलवाड़ा, पाली, अजमेर, गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से समाज बन्धुओं ने सुखवाल को बधाई देकर सम्मानित किया।इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष जगदीश माण्मिया, राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष संगीता त्रिपाठी तथा विजय लक्ष्मी ओझा , ब्रजलता सुखवाल , सीमा सुखवाल , राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष हीरालाल व्यास, दुर्गेश कुमार, दिनेश कुमार सुखवाल राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोहर लाल सुखवाल, रतनलाल ओझा, जगदीश चन्द्र तिवाड़ी सोजत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेश पाण्डे, वरिष्ठ सलाहकार अरूण पाण्डे, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा,प्रचार मंत्री भरत कुमार त्रिपाठी, राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता व्यास, प्रेमलता शर्मा, संगीता व्यास,सुमन पाण्डे सहित सभी ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।