सात किलो चरस के साथ चार अन्तर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार - 

बहराइच ? पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों व नशीले पदार्थ की बिक्री / तस्करी के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा व एसएसबी बल की संयुक्त टीम द्वारा भ्रमण के दौरान रोडवेज बस अड्डा कस्बा रुपईडीहा के पास से अभियुक्त रेशम खडगा पुत्र गोवर्धन खडगा निवासी धारापानी थाना टीमुरे जिला सूरखेत,रिजवान पुत्र कुर्बान निवासी बाकीगांव वार्ड न0 9 थाना वाडा प्रहरी जिला बाके,वसीम खाँ पुत्र आरिफ खाँ निवासी जैसपुर वार्ड न0 16 थाना जंमुनहा जिला बाके व दल बहादुर शाही पुत्र तिखू शाही निवासी भूसे गांव वार्ड नम्बर 6 थाना जाजर कोट जिला जाजर कोट नेपाल राष्ट्र को सात किलो चरस, 06 मोबाइल,10300 रुपये नेपाली,एक वाहन महिन्द्रा स्कार्पियो पिकप S 10 वाहन सं0 भे01 च 3009 व एक बाइक अपाचे आरटीआर 160 सीसी वाहन सं0 भे0 10 प 6939 जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर क्रमशः मु0अ0स0 1. 326/2022 2. 327/2022 3. 328/2022 4.329/2022 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय सदर रवाना किया गया।