इस्पात नगर उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा गठन एवं बैठक आयोजित

उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता एवं महामंत्री विनोद पाल मनोनीत

कानपुर (सिटी अपडेट न्यूज/महेश प्रताप सिंह).इस्पात नगर उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा गठन एवं बैठक का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया बैठक में सभी व्यापारियों ने व्यवसायिक औद्योगिक एवं इस्पात नगर व्यापार से संबंधित जैसे सड़क सीवर पानी आदि गंभीर समस्याओं पर चर्चा एवं विचार रखें मुकुंद मिश्रा ने अपने संबोधन में बताया कि संगठन में ही शक्ति है व्यवसाई समाज की रीढ़ है सभी लोगों ने व्यापार और संगठन से जुड़ी बातें बैठक में साझा की क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं व्यापार मंडल महामंत्री विनोद पाल ने व्यापार मंडल पर चर्चा करते हुए अपने संबोधन में बताया कि व्यापारियों को हर समस्या में एक दूसरे के साथ खड़ा होना होगा तथा वह सदैव इस्पात नगर उद्योग व्यापार मंडल के साथ हैं कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण गुप्ता महामंत्री एवं क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य विनोद पाल पार्षद सुमित पाल कोषाध्यक्ष रविंद्र शुक्ला उपाध्यक्ष एचबी सिंह उपाध्यक्ष राजेश पाल संगठन मंत्री अजय त्रिवेदी अनिल शुक्ला मंत्री राजेश सिंह राठौर मीडिया प्रभारी मनोज तिवारी सहित काफी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।