पनकी मे निकली विशाल तिरंगा यात्रा

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर पनकी मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे के नेतृत्व में तिरंगा वाहन जुलूस एमआईजी तिराहा पनकी से पनकी मंदिर तक का निकला गया। मुख्य अतिथि सुरेंद्र मैथानी विधायक गोविंद नगर का स्वागत पनकी रामलीला समिति और पावर हाउस व्यापार मंडल के लोगों ने पुष्प वर्षा करके किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र नाथ पांडे, पनकी मंडल के प्रभारी दीपक सिंह, अभिनव दीक्षित किरण तिवारी, बबीता निगम, डॉक्टर विजय पटेल, आलोक तिवारी , लाखन सिंह चंदेल, पवन सविता, मधुसूदन सिंह,, राजेश चौहान, राजू मौर्या, रश्मि सिंह, प्रियंका सिंह, मनीष बाजपेई, आशीष बाजपेई आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।