आग से जली विवाहिता की 6 दिन बाद अस्पताल में मौत, ससुरालियों पर लगाया था जिंदा जलाकर मारने का आरोप पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज किया था मामला 

पत्रकार इमरान सिद्दीकी

स्योहारा बिजनौर 6 दिन पहले आग से जली एक विवाहिता को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से उसको हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था। वर्तमान में विवाहिता का इलाज दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में चल रहा था। आज रविवार को सूचना मिली कि विवाहिता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

आपको बता दें कि जनपद बिजनौर में स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव हरौली में 18 अप्रैल की रात 26 वर्षीय विवाहिता अमीषा का आग से जल जाने का मामला सामने आया था। 60 से 80% तक जल चुकी घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से उसको हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया था। विवाहिता के परिजनों ने जिंदा जलाकर मारने के आरोप उसके ससुराल पक्ष पर लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
घटना 18 अप्रैल की रात की है जब गांव वालों ने अमीषा के घर से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वे उसके घर की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने जब 26 वर्षीय अमीषा को आग से जलता देखा तो उसे आग से बचाने का प्रयास किया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अब विवाहिता का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा था। थाना अध्यक्ष आशीष कुमार तोमर ने बताया कि इलाज के दौरान विवाहिता की मौत हो गई है।
मृतका का एक 5 साल का लड़का है जिसका नाम आयुष है। आयुष बचपन से ही अपने नाना नानी के पास रहता है।
बताया जा रहा है कि मृतका अमीषा के पति कुल्वेन्द्र ने दूसरी शादी कर रखी है। कुल्वेन्द्र को दूसरी पत्नी से भी एक लड़का है। कुल्वेन्द्र अपनी दूसरी पत्नी के साथ हरिद्वार में रहता है।