चकिया: प्रधान संघ का चुनाव हुआ संपन्न ,नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष बनी सरिता पांडेय

चकिया: प्रधान संघ का चुनाव हुआ संपन्न ,नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष बनी सरिता पांडेय

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

चकिया-स्थानीय विकास खंड सभागार में मंगलवार की दोपहर एक बैठक आयोजित की गई। जहा संगठन के प्रमुख पदो का चुनाव किया गया। जिसमें लोगों की सर्वसम्मति से प्रधान संघ के अध्यक्ष पद के लिए ग्राम प्रधान श्रीमती सरिता पाण्डेय पत्नी अरविन्द कुमार पान्डेय , उपाध्यक्ष नागेंद्र कुमार, महामंत्री ज्ञानप्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष सुनिता देवी, मंत्री जसवंत कुमार, महासचिव पद पर राजकुमार मौर्या को मुख्य रूप से चुना गया।
जिसके बाद उपस्थित खंड विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधानों द्वारा प्रधान संघ के नव निर्वाचित संगठन के पदाधिकारियो व सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

वहीं नवनिर्वाचित प्रधान संघ अध्यक्ष पति अरविन्द कुमार पांडेय ने कहा कि हमारा संगठन सभी को साथ लेकर चलेगा। कभी भी किसी के उपर कोई आच नही आने दी जायेगी। इस दौरान सभी प्रधानों ने गर्मजोशी से नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान महेंद्र मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष जायसवाल,जितेन्द्र राय, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, इम्तियाज अहमद ताजे, इंजीनियर अवधेश यादव,डा.केशव मूर्ति,हसमतुल्ला,चंदन कुमार,प्रवीण,पूर्व प्रधान राजीव पाठक,सांसद प्रतिनिधि कैलाश दुबे,संजू पटेल अजय पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।