फूलों की होली से हुआ दिलों का मिलन

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).वरिष्ठ नागरिक सहयोग समिति कानपुर द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम होटल जेएस रेजीडेंसी जीटी रोड कानपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ विनय कृष्ण एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर नीलम मिश्रा डॉक्टर के स्वरूप तथा सुश्री कमल मुसद्दी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विपिन निगम के कृष्णम डांस ग्रुप की होली नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां थी एवं प्रियंका द्वारा मनमोहक होली गाने ने माहौल को होली रंग से रंग दिया। कृष्णम डांस ग्रुप के कलाकार द्वारा होली डांस लठमार होली का मनमोहक डांस समा बांध दिया। समिति के महासचिव के डी कुमार ने आए हुए सभी गणमान्य जनों का स्वागत किया तथा भविष्य की योजनाएं जैसे असहाय लोगों को वस्त्र दान चिकित्सालयों में रोगियों हेतु व्हीलचेयर तथा एक वृद्ध आश्रम के बारे में अवगत कराया। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर यू सी सिन्हा ने आए हुए सभी सदस्यों मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों तथा संचालक गणों का भी स्वागत किया।