Kanpur-(Kp Balaji Awasthi)-राम गंगा नहर मे उतराता मिला युवक का शव.....

कानपुर-रामगंगा नहर में मिला युवक का शव.....
::-साढ़ के बेहटा गंभीरपुर पुल के नीचे फंसा शव पुलिस ने लोगों की मदद ने निकाला बाहर अब तक नहीं हुई शिनाख्त.......
जनपद कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत निकली राम गंगा नहर में रविवार दोपहर एक युवक का शव कानपुर की ओर से फतेहपुर की ओर बहता जा रहा था जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते शव बेहटा गम्भीरपुर पुल के नीचे खर पतवार में जा कर फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने शव को निकलवा कर पंचनामा भर के पोस्ट मार्टम के लिए भेजा दिया है।
रविवार दोपहर साढ़ थाना क्षेत्र के बेहटा गंभीरपुर गांव के किनारें निकलीं राम गंगा नहर मे स्थित पुल के नीचे एक युवक का शव बहता हुआ कानपुर की ओर से फतेहपुर की ओर जा रहा था। तभी पुल के नीचे खर पतवार में फंस गया। शव देख कर ग्रामीणों में हड़ कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस ने लोगों की मदद से युवक के शव को राम गंगा नहर से बाहर निकलवाया युवक सफेद चेकदार शर्ट व काले रंग की पैंट पहने था। युवक का शव पूरी तरह गल चुका था। साढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 28 से 30 साल के बीच है। शव लगभग एक सप्ताह पुराना लग रहा हैं जिसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।।