आपका एक-एक वोट यूपी और भारत को मजबूत बनाएगा -

बहराइच - पयागपुर विधानसभा के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे। प्रधान मंत्री ने अवधी भाषा में महाराजा सुहेलदेव,श्रावस्ती को बौद्ध तपोस्थली, बलरामपुर को महापरेश्वरी देवी और गोंडा को देवबख्श की धरती बताए हुए नमन किया।
जनता का सैलाब बता रहा किस ओर है जनता का आशीर्वादउन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि यहां जो दृश्य दिख रहा है,वह भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए आई है। उन्होंने कहा कि बहराइच से उनका लगाव है। बीते वर्ष ही महाराजा सुहेलदेव के स्मारक निर्माण का उद्घाटन करने का अवसर मिला। साथ ही उनकी विशाल प्रतिमा भी बनाई जा रही है। प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि विश्व में उथल पुथल मची हुई है।ऐसे में भारत को ताकतवर रहना चाहिए।
सशक्त भारत पूरी मानवता के लिए है जरूरी
इसके लिए आप सभी के सहयोग से सशक्त भारत का होना पूरी मानवता को सुरक्षा मुहैया करा सकती है। समृद्ध भारत के लिए समृद्ध यूपी की जरूरत है। ऐसे में सभी लोग भाजपा को मतदान करके समृद्ध यूपी बनाने में सहयोग करें। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकास के रास्ते खोलने के लिए डबल इंजन की सरकार बहुत जरूरी है। आप लोगों ने 2014 से 2017 के बीच घोर परिवार वाद की राजनीति देखी। सबको परेशानी हो रही थी। किसी की जमीन तो किसी के हक को मारा जाता था। लेकिन अब उन्हें सत्ता में नहीं आने देना है। मोदी ने कहा कि आपका एक एक वोट भारत को मजबूती प्रदान करेगा।
माफियावाद को बढ़ावा देने वालों का बहिष्कार करें
ऐसे में सभी लोग भाजपा को वोट करके परिवार वाद, माफियावाद को खात्मे में सहयोग करें।जिस तरह स्कूल और थाने में ढीला अध्यापक व ढीला दरोगा बुरा लगता है। उसी तरह प्रदेश को बेहतर चलाने के लिए मजबूत नेतृत्व बहुत जरूरी है। इस दौरान सांसद बृजभूषण शरण सिंह, कीर्ति वर्धन सिंह,सांसद अक्ष्यावर लाल गोंड, विधायक सुभाष त्रिपाठी, सुरेश्वर सिंह,अनुपमा जायसवाल,सरोज सोनकर, पलटू राम,अरुणवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा,गौरव वर्मा समेत मंडल के सभी विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रधान मंत्री ने कहा कि इस बार यूपी की जनता जीत का चौका लगाएगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014, 2017, 2019 और अब 2022 में जनता जीत दिलाएगी।
प्रधान मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार से डर उनको लगा रहा है,जो निर्दोषों को सताते थे,साथ ही उनका हक खाते थे। बाकी सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के रास्ते पर चल रही है। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पुराने परिवार वादी पार्टी की सरकार ने समय खराब बना दिया। जिसे अब योगी सरकार बेहतर बना रही है।