बढ़ती चुनावी सर गरीबों के बीच बलहा का तापमान बढ़ाने उतरेंगे स्वतंत्र देव -

बहराइच - मिहींपुरवा बलहा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां चरम पर है। पांचवें चरण में होने वाले मतदान के क्रम में 27 फरवरी को मतदान होना है।सभी पार्टी प्रत्याशियों द्वारा अपने दल के सिंबल पर विजय पताका फहराने के लिए पूरी ताकत झोंकी जा रही है। पार्टी नेता व कार्यकर्ता मतदाताओं के दर पर जाकर अपने पार्टी पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं। प्रचार में पूरी ताकत झोंकते हुए भाजपा प्रत्याशी ने भी एक बार पुन: विजय पताका फहराने के लिए पूरी जी जान लगा दी है। चुनावी तापमान बढ़ाने के लिए बुधवार की दोपहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर के पक्ष में चुनावी सभा करने मोतीपुर आ रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के दृष्टिगत पार्टी प्रत्याशी सरोज सोनकर व समर्थकों द्वारा बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। विधानसभा संयोजक गोरे प्रसाद मौर्य ने बताया कि बलहा विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के लिए हमेशा से उर्वरा रही है माहौल पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कार्यकर्ताओं और समर्थकों का मनोबल बढ़ाने आ रहे हैं।