27 किग्रा0 गांजे के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा प्र0 नि0 राजनाथ
सिंह हमराह उ0नि0 वीरपाल सिंह,उ0 नि0 ओंकार यादव व का0 अशोक कुमार यादव व का0अजीत वर्मा,का0 आलोक अवस्थी वाहन UP32 BG 7528 चालक का०रियाजुद्दीन के साथ चेकिंग के दौरान दो अभियुक्त शैलेश 25 पुत्र अवधेश कुमार अवस्थी निवासी बदरखा थाना खैरीघाट व सुशील कुमार यादव 21 पुत्र देवसरन यादव निवासी तिलकपुरवा दा0 अचौलिया थाना रानीपुर को 27 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। इस से सम्बन्धित मु0अ0सं0- 60/2021
धारा - 8/20 NDPS ACT थाना को0 देहात मे पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय रवाना किया गया।