सपा व सुभासपा की गठबंधन प्रत्याशी बनी ललिता हरेंद्र पासवान -

बहराइच - मिहींपुरवा बलहा विधानसभा क्षेत्र से सपा और सुभासपा के गठबंधन के उम्मीदवार ललिता हरेंद्र पासवान को टिकट मिला है। जबकि पूर्व राज्यमंत्री समेत अन्य को टिकट नहीं मिला। सभी की तैयारी धरी की धरी रह गई। जिले की बलहा विधान सभा क्षेत्र सुरक्षित सीट है। इस सीट पर भाजपा की सरोज सोनकर विधायक हैं। इससे पूर्व इस सीट से चुनाव जीतकर राज्यमंत्री तक का सफर सपा के वंशीधर बौद्ध ने तय किया है। इस बार भी इस विधान सभा से सपा के लिए पूर्व राज्य मंत्री वंशीधर बौद्ध, बसपा से सपा में आए रमेश गौतम,जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल पासवान,पूर्व विधायक शब्बीर अहमद वाल्मीकि टिकट के लिए लगे थे। लेकिन बलहा विधान सभा की सीट गठबंधन के खाते में चली गई ।