कथक केंद्र एवं कृष्णम डांस ग्रुप द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).आजाद नगर स्थित कथक केंद्र एवं कृष्णम डांस ग्रुप द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। हाल ही में सदी के महानायक कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज जी का निधन होने के कारण श्रद्धांजलि सभा रखी गई जिसमें कत्थक प्रेमियों ने नम आंखों से एवं उनके लिखे बंदीशो एवं ततकार द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करी। केंद्र की डायरेक्टर डॉ संगीता श्रीवास्तव ने बताया कत्थक प्रेमियों के लिए महाराज जी किसी भगवान से कम नहीं थे आज वह अपन भगवान की बिना अनाथ हो गए हैं। सभी लोगों ने महाराज जी की याद में अपने विचार व्यक्त किए। कृष्णम डांस ग्रुप के डायरेक्टर विपिन निगम ने भी उनके साथ बिताए कुछ पल को शेयर किया और उनकी बहुत ही अच्छी बातों को सभी को बताया। भजन एवं गीत के द्वारा भी सभी ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उपस्थित लोगों में मीनाक्षी गुप्ता, शालिनी महिवाल, वंदना वर्मा, कीर्ति सिंह, सौम्या, कीर्ति सिंह, आस्था पांडे, स्वाति पांडे, शाहरुख अंसारी, चंदन कुमार आदि उपस्थित थे।