अज्ञात हमलावरो ने की बुजुर्ग की हत्या,बहू और बेटा घायल -

बहराइच - जनपद के फखरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम भिलोरा बासू के पहिया गांव में बुधवार रात को अज्ञात हमलावरो ने धारदार हथियार से घर में सो रहे देशराज 65 पुत्र राम सुहावन पर हमला कर दिया। बुजुर्ग के शोर मचाने पर बचाने पहुंचा बेटा ननके उर्फ कृष्ण कुमार 35 व बहू सीमा 34 पत्नी कृष्ण कुमार पर हमला कर दिया। बदमाशों के ताबड़तोड़ हमले में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा और बहू घायल हो गए। सिर में चोट लगने से हमले में घायल बहू और बेटे बेहोश हो गए। सुबह होश आया पर पुत्र कृष्ण कुमार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने घायल दंपति को सीएचसी पहुंचाया। जहा से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
उच्चाधिकारियों को सूचना मिलते ही एसपी सिटी कुंवर ज्ञानंजय सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए अभी परिवार की ओर से तहरीर नही मिली है। फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष परमानंद तिवारी ने बताया कि देशराज के तीन बेटे हैं। सभी अलग अलग रहते हैं। लेकिन देशराज अपने छोटे बेटे कृष्ण कुमार के साथ रहता था। अभी हत्या के कारणों की जानकारी नहीं चल सकी है। हर पहलू पर जांच की जा रही है।