रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स द्वारा खिचड़ी वितरण

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).मकर संक्रांति के पावन पर्व पर रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स के तत्वावधान में आज ट्रांसपोर्ट नगर ,कानपुर नगर में खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। खिचड़ी वितरण दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे तक हुआ। जिसमें सैकड़ों की तादाद में लोगो ने खिचड़ी का आनंद लिया। इस कार्यक्रम के कार्यक्रम निदेशक अंकुर गुप्ता, अर्पित गुप्ता थे। इसमें रोटरी क्लब कानपुर आर्यन्स के संस्थापक अध्यक्ष डॉ भक्ति विजय शुक्ला, लक्ष्मी शुक्ला, संस्थापक सचिव मयंक गहोई, आयुषी गहोई, अमित खन्ना, अजय गुप्ता, डॉ विपिन शुक्ला आदि उपस्थित रहे तथा खिचड़ी वितरण में सहयोग किया।