जामगांव क्षेत्र कांग्रेस के क़द्दावर नेताओं सहित 9 कार्यकर्ताओं ने विधायक के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

कुरूद- भारतीय जनता पार्टी सिर्री मंडल के द्वारा जीजामगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं का बैठक आहुत किया गया था, जिसमें जनपद सदस्य उपचुनाव के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती रेणुका मार्कण्डेय एवं ग्राम सिर्री के सरपंच पद हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशी लेखराम सिन्हा एवं विभिन्न जगहों में भाजपा समर्थित पंचों के लिए उपचुनाव में सहयोग हेतु भाजपा कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए विधायक अजय चन्द्राकर ने जोश भरते हुए आग्रह किये ! इस अवसर पर विधायक के समक्ष जामगांव क्षेत्र कांग्रेस के क़द्दावर नेता अनिरुद्ध चंदन साहु, राजेश कोठरे सहित 9 कार्यकर्तागण कांग्रेस सरकार के ग़लत नितियों और कांग्रेस नेताओं के तानाशाही रवैये को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दामन थाम लिये ! इस अवसर में विधायक अजय चन्द्राकर ,भानु चन्द्राकर भाजपा सिर्री मंडल प्रभारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुस्पेन्द्र साहु नारायण गिरी सहित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा भगवा गमछा पहनाकर विधिवत भाजपा सदस्य बनाया गया !
इस अवसर पर भाजपा नेतागण पूर्व मंडी अध्यक्ष झागेश्वर ध्रुव , जनपद सदस्यगण लोकेश साहु, सुनील गायकवाड़ , पूर्व जनपद सदस्य आनंद गांधी , चुनाव सह संचालकगण प्रीतम साहु , लेखराम साहु, चैतन्य गिरी, युवलाल चेलक , शेखर साहु , ठाकुरराम साहु अरूण साहु, शुभम मानिकपुरी देवचरण चन्द्राकर, भोज साहु, खुबलाल पटेल, नवदीप चन्द्राकर, प्रवीण मोरखे सहित भाजपा शक्तिकेन्द्र प्रभारीगण, बूथ अध्यक्ष-बुध पालकगण, महिला मोर्चा के कार्यकर्तागण, भाजपा मंडल पदाधिकारियों सहित सिर्री मंडल के लगभग 250 जुझारू कार्यकर्तागण बैठक में शामिल होकर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए संकल्प लिया !