डॉ अफसर जमाल बने राजसपा के जिलाध्यक्ष    

नूरपुर(बिजनौर)।

राष्ट्रीय जनहित सँघर्ष पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह की उपस्थिति में पार्टी का विस्तार करते हुए साहिबाबाद स्थित पार्टी के केन्द्रीय मुख्यालय पर अपने दर्जनों समर्थकों के साथ पहुंचे डॉ अफसर जमाल अंसारी व कपड़ा व्यापारी नसीम अहमद को उनके समर्थको सहित पार्टी की सदस्यता ग्रहण करायी गयी।राजसपा के केंद्रीय मुख्यालय पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश चौधरी कृष्णपाल सिंह ने डॉ अफसर जमाल को पार्टी का जिलाध्यक्ष बिजनौर मनोनीत करते हुए बिजनौर की ज़िम्मेदारी दी गयी।कपड़ा व्यापारी नसीम अहमद को नगर अध्यक्ष नूरपुर, सूफी अब्दुल क़य्यूम को ज़िला उपाध्यक्ष बिजनौर व अंकित कुमार रवि को ब्लॉक अध्यक्ष नूरपुर मनोनीत किया गया।नवनियुकस ज़िलाध्यक्ष बिजनौर डॉ अफ़सर जमाल ने पार्टी की नीतियों में विश्वास रखते हुए कहा कि वह सर्व समाज के लिए निष्पक्षता व ईमानदारी से काम करेंगे।तथा भारत में अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ संविधान के तहत संघर्षशील रहेंगे।और पार्टी को मज़बूती प्रदान करने का काम करेंगें।इसी क्रम में नवनियुक्त नगर अध्यक्ष नूरपुर नसीम अहमद ने भी अपने विचार वयक्त करते हुए कहा कि मैने राजसपा पार्टी की नीतियों व पार्टी अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह जी की ईमानदार व निष्पक्ष छवी से प्रभावित होकर ही पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।और एक सच्चे सिपाही की तरह ईमानदारी व निष्पक्षता से पार्टी के लिए काम करेंगे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह एक संघर्षशील व आंदोलनकारी व्यक्ति हैं जो भारत की जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे हैं।हम सभी को उनकी व पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना है।और भारत को एक मज़बूत लोकतंत्र बनाना है।उक्त अवसर पर राजसपा के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम प्रताप सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ज़फ़र इक़बाल एडवोकेट, प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश ज़हीर आलम अंसारी व दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।