त्रिवेदी का 8 वी बार राजस्थान की बास्केटबॉल टीम में चयन

धर्म नारायण पुरोहित की रिपोर्ट


राजसमंद 21 दिसंबर 71 वी सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चेम्पियनशिप 2021 हनुमानगढ़ में आयोजित हुई थी, उसमे राजसमंद जिले से सीनियर वेस्ट जोन नेशनल बास्केटबॉल चेम्पियन शिप हेतु आशीष त्रिवेदी का खेल के आधार पर राजस्थान की टीम में चयन किया गया है।
यह पुर्व प्रशिक्षण शिविर दिनांक 12 - 12 - 2021 से 20 - 12 - 2021 तक हनुमानगढ़ आयोजित किया गया । 71 वी सीनियर वेस्ट जोन बास्केटबॉल चेम्पियन शिप 22 -12 - 2021 से 25 - 12 - 2021 तक इन्दोर ( मध्यप्रदेश ) में आयोजित होगी।

आशीष त्रिवेदी का परिचय :-
"कहते है ना मेहनत एक दिन जरूर रंग लाती " ये केवल कहावत ही नही त्रिवेदी ने इसे सिद्ध भी किया है । त्रिवेदी कक्षा 5 से ही बास्केटबॉल में अपना हुनर दिखा रहा है ।

त्रिवेदी की उपलब्धिया

राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता
1 :- SGFI कोल्हापुर ( महाराष्ट्र ) सिल्वर पदक ( 2009 )
2. BFI पटना ( बिहार ) कांस्य पदक (2013 )
3. SGFI भटिंडा ( पंजाब ) सिल्वर पदक ( 2014 )
4. BFI हस्सान ( कर्नाटक ) 2016
5. BFI नोएडा दिल्ली , कांस्य पदक ( 2017 )
6 .BFI लुधियाना ( पंजाब ) , सिल्वर पदक ( 2018 )
7 .BFI लुधियाना ( पंजाब ) 2019
8. BFI इंदौर ( मध्यप्रदेश ) 2021


आशीष त्रिवेदी के चयन पर क्षेत्रीय विधायक सुदर्शन सिंह रावत, जिला खेल अधिकारी चाँद खा पठान, उप सरंक्षक सपना भंडारी, अध्यक्ष डॉ. ललित दाधीच, उपाध्यक्ष भगवत सिंह, मनोज त्रिवेदी, सयुक्त सचिव विवेक जोशी, कोशाध्यक्ष हेमसिंह, टेनिस क्रिकेट संघ के सचिव नितिन तिवारी, राजेन्द्र सुथार, टेक्निकल कमेटी के मधु सूदन जोशी, गौतम वैष्णव, चंद्रवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, जय नारायण पालीवाल, दीपक पानेरी, एवं सभी बास्केटबॉल के सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
यह जानकारी जिला बास्केटबॉल संघ राजसमंद के सचिव डी डी त्रिवेदी ने यह जानकारी दी है।