जनेऊ ब्राह्मस्त्र है इसे अपमानित करने से सर्वनाश होता है -- राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी

जनेऊ ब्राह्मस्त्र है इसे अपमानित करने से सर्वनाश होता है -- राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी --घर घर में श्री प्रकाश शुक्ला जैसे व्यक्ति पैदा होंगे तभी हमारा अस्तित्व बचेगा देवरिया।अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी रत्न पं०राजेंद्र नाथ त्रिपाठी से जनपद देवरिया पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में श्री त्रिपाठी ने बताया कि भगवान राम व कृष्ण ने राक्षसों का नरसंहार किया था। इसी तरह श्रीप्रकाश शुक्ला ने बदमाशों को तथा अरब पतियों को बेपनाह किया था। आज के समय में प्रत्येक घर में श्रीप्रकाश शुक्ला पैदा नहीं होगा तो हमारे समाज को आने वाले समय में लोग जीना दुश्वार कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार चंद भर वोटों के लिए सवर्णों के साथ अत्याचार कर रही हैं। आज ब्राह्मण प्रदेश में अपने आप को अल्पसंख्यक समझ रहे हैं। उनकी प्रदेश व जिले के अधिकारी नहीं सुनते हैं।सवर्णों की बेटी बहुओं के साथ सरेआम लूटपाट और अत्याचार किया जा रहा है लेकिन प्रदेश के मुखिया सवर्णों के दर्द को नहीं समझ रहे हैं। अब मौका आ गया है, सवर्णों तुम एक मंच पर नहीं आओगे तो प्रदेश व देश में ये लोग सुख चैन से तुम्हे रहने नहीं देंगे। उन्होंने जनपद में सवर्ण वर्ग के लोगों को सदस्य बनाया तथा इस मौके पर प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि जनेऊ धारियों व तलवार धारियों अब आ गया वो समय आप लोग एक मंच पर आकर उन लोगों का विरोध करो जो लोग हमारे वोटों से सरकार बनाते हैं और हम लोगों को बाद में अल्प संख्यक बना देते है, हमलोग उनका पुरजोर तरीके से विरोध व बहिष्कार नहीं करेंगे तो आने वाले समय में हमारे बेटी बहनों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में बस्ती जनपद के पुलिस अधीक्षक व सीओ सिटी ने एक ब्राह्मण परिवार के तीन लोगों को थाने में जनेऊ उतरवा कर तोड़ने तथा जातिसूचक गाली देने तथा मारने का मामला प्रकाश में आया। जिसको लेकर हम लोग विरोध किए लेकिन प्रदेश सरकार उन अधिकारियों को पनाह दे रही है, लेकिन उन अधिकारियों को दण्डित नहीं किया गया हम पूक्षते है क्या यहीं सरकार हमारे समाज की रक्षा करेगी। ये अधिकारी देश की विशाल ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करते हुए अपमानित करने का कार्य किया है। क्या यही योगी सरकार है। आज अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष यूपी रत्न पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी जनपद पहुंचे। और जिले के कई ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक कर सबके परिवारों जनों का कुशलक्षेम पूछा। वहीं इस मौके पर जनपद की गतिविधियों कि जानकारी डॉ रामाश्रय चतुर्वेदी को जनपद की कमान संभालने के लिए उनको शपथ पत्र देकर आगाह किया की आप परशुराम की तरह अलख जगाएं और हम सभी लोग आपके साथ हैं। इस मौके इस मौके पर विपिन मिश्रा, रामाश्रय त्रिपाठी बबलू , पुष्कर त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, समाज के प्रबुद्ध लोग भी शामिल रहे।