विकास मोर्चा ने कैंडल मार्च निकाल कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).बुधवार को समाजिक संगठन विकास मोर्चा के द्वारा 8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत जी एवं उनके साथ शामिल सभी वीर जवानों को याद करते हुए विकास मोर्चा प्रदेश कार्यालय बी ब्लॉक पनकी से भाटिया तिराहा पनकी तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च में विकास मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ अन्य संस्थाओं के पदाधिकारी भी शामिल हुए। सभी ने अपनी नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाटिया तिराहे पर 2 मिनट का मौन धारण करके सभी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। सभी लोगों ने वीर शहीद अमर रहे के नारे भी लगाए। कैंडल मार्च का नेतृत्व विकास मोर्चा कानपुर नगर जिला अध्यक्ष नीलम पांडे ने किया। इसमें संस्थापक विनोद शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान, प्रदेश मंत्री अमित पाल, जिला महामंत्री नीलम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रानी सिंह, अभय मिश्रा, लोकेश सिंह परिहार, सौरभ चौहान, ज्ञान प्रकाश, नागेंद्र नागर, कौशलेंद्र पांडे, अजय तिवारी, दयाशंकर शर्मा, राज श्रीवास्तव, विश्वजीत, पदम बहादुर, मोहित चौहान, ओम जी आदि लोग मौजूद रहे।