चार किलो 150 ग्राम चरस साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार -

बहराइच - पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में वरि0उ0नि0 रुदल बहादुर सिंह,पुलिस बल व एसएसबी बल के संयुक्त टीम गस्त के दौरान नेपाल बार्डर सीमा स्तम्भ सं0 652/14 के पास से अभियुक्त सुभाष विश्वकर्मा पुत्र गोपी विश्वकर्मा निवासी ग्राम चटकपुर (धनगढी) वार्ड नं0 14 मुंशीपार्टी जिला प्रहरी कार्यालय जिला कैनाली नेपाल को चार किलो 150 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। जिसके संबंध में मु0अ0स0 0389/2021 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को न्यायालय सदर भेजा गया।