प्रधान संघ अध्यक्ष ने खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन -

बहराइच - कैसरगंज प्रधान संघ अध्यक्ष कर्मचन्द गुप्ता एक दर्जन ग्राम प्रधानों के साथ 13 सूत्रीय मांगो का एक ज्ञापन जो कि मुख्यमंत्री को सम्बोधित था खण्ड विकास अधिकारी अजीत कुमार सिंह को सौंपा।प्रधान संघ अध्यक्ष कर्मचंद गुप्ता ने बताया की अखिल भारतीय प्रधानु संगठन द्वारा रमाबाई अम्बेडकर मैदान में 28 अक्टूबर 2021 को 40,000 से अधिक प्रधानों की महारैली के माध्यम से अपनी निम्नलिखित मांगों को सरकार के समक्ष रखते हुए उस पर क्रियान्वयन हेतु 15 दिन का समय दिया गया था। परन्तु समयावधि समाप्त होने के बावजूद प्रदेश सरकार द्वारा संगठन की किसी भी मांग पर कोई कार्यवाही नहीं की गई।जिसके कारण मजबूर होकर आज एक दिन का कार्य बहिष्कार करते हुए प्रदेश के सभी 826 ब्लॉकों से खण्ड विकास अधिकारियों के माध्यम से आपको पुनः मांग पत्र सौंपा जा रहा है। यदि इसके बावजूद भी हमारी मांगों पर समुचित कार्यवाही नहीं की गई तो 25 नवम्बर 2021 से पूरे उत्तर प्रदेश में काम बंद करते हुए असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी ।इस मौके पर विनोद कुमार गुप्ता,गीता देवी,डॉ खतीब हुसैन,सुमन,अजय सिंह प्रधान प्रतिनिधि कुंडासर, दीनानाथ सहित अन्य मौजूद रहे।