केंद्रीय मंत्री की पहल पर भाजपा नेता ने इस गांव में इतने केवी के ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री की पहल पर भाजपा नेता ने इस गांव में इतने केवी के ट्रांसफार्मर का किया उद्घाटन

संवाददाता कार्तिकेय पांडेय

सकलडीहा- क्षेत्र के भोजापुर गांव में सांसद डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय के निर्देश पर 100 K.W. से 250 K.W. की छमता ट्रांसफार्मर का उदघाटन भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी द्वारा किया गया। गांव की जनता ने केन्द्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया।

वही भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं।इसके पिछले सरकार में कई जनप्रतिनिधियों से कहने के बावजूद कार्य नहीं हुआ। आज ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली मिल रही है गरीबों को निशुल्क राशन मिल रहा है किसानो को किसान सम्मान निधि मिल रही है योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल रहा है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह,योगेंद्र कुमार, दूधनाथ सिंह,प्रधान आशुतोष सिंह आशु, जगरनाथ सिंह, सुभाष विश्वकर्मा,लक्ष्मढ प्रसाद,जितेंद्र सिंह,जेडी सिंह, पप्पू सिंह,सिद्धार्थ सिंह,रुद्र सिंह, हर्ष सिंह उपस्थित रहे l