नटराजन की उपाधि से सम्मानित हुए विपिन निगम

कानपुर (महेश प्रताप सिंह).कृष्णम डांस ग्रुप के डायरेक्टर विपिन निगम वैसे तो कई सम्मान से सम्मानित हुए हैं लेकिन इस बार चित्रगुप्त जयंती महोत्सव में उन्हें नटराजन की उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि पूर्व विधायक सतीश निगम द्वारा दिया गया। इससे पहले भी विपिन को अटल रत्न यूपी रत्न कानपुर गौरव यूपी आईडल महागुरु कानपुर पर्सनालिटी नत्य सम्राट कानपुर यूनिवर्सिटी से यूथ आइडल कला रत्न नत्य शिरोमणि डांडिया किंग कानपुर की शान कला श्री जैसे कई सम्मान और उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। विपिन कृष्णम डांस ग्रुप की डायरेक्टर के साथ साथ सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में विभागाध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।