अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहीं सपा नेत्री काजल निषाद,लोगों को बता रहीं समाजवादी पार्टी की नीतियां 

अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहीं सपा नेत्री काजल निषाद,लोगों को बता रहीं समाजवादी पार्टी की नीतियां

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

गोरखपुर- एक तरफ आने वाले आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक पार्टियां जोर शोर से लग गई है वहीं पार्टियों में जुड़े लोग एवं पदाधिकारी सहित कार्यकर्ता भी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को पार्टियों की नीतियों से अवगत करा रहे हैं और आने वाले आगामी चुनाव में सरकार बनाने का आवाहन कर रहे हैं।

उसी क्रम में गोरखपुर जनपद के 320 कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की तेजतर्रार नेता काजल निषाद में भी आवेदन किया है और लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों से बातचीत कर रहे हैं और पिछले कार्यकाल में किए गए समाजवादी पार्टी एवं उसकी नीतियों से लोगों को अवगत करा रही हैं। वही आपको बताते चलें कि समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शनिवार को पहली बार अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंची काजल निषाद का पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बेतियाहाता स्थित पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया।

वहीं उन्होंने भाजपा सरकार में अपराध चरम पर है बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने दीपावली पर्व के उत्साह एवं उल्लास पर पानी फेर दिया है। आवश्यक खाद्य वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। आम जनता त्रस्त है खाद के लिए किसान भी काफी परेशान हो रहे हैं लेकिन सरकार के ऊपर इसका कोई भी फर्क पड़ने वाला नहीं है। यह सरकार अपने में ही मस्त पड़ी हुई है।

इस दौरान मुख्य रूप से बैठक में मोहसीन खान, अवधेश यादव, यशपाल रावत, अमरेंद्र निषाद, मिर्जा कदीर, जयप्रकाश यादव, जितेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।